‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं अंगदान प्रतिज्ञा कार्यक्रम सम्पन्न

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं अंगदान प्रतिज्ञा कार्यक्रम सम्पन्न
Published on: 

कर्सियांग : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कर्सियांग नगरपालिका के आयोजन में राजराजेश्वरी हॉल के निकट स्थित स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान एवं अंगदान प्रतिज्ञा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी ठेनडुप भूटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही।

कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लिया। अनुभवी चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी प्रदान किए।

इस अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे आपातकालीन एवं अन्य चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलने की बात कही गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in