एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में मैराथन का आयोजन

एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में मैराथन का आयोजन
Published on: 

नागराकाटा : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, उत्तर बंगाल की ओर से आयोजित 28वीं राज्य स्तरीय एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मालबाजार से शुरू होकर नागराकाटा और लुकसान होते हुए बानरहाट के तरुण संघ मैदान में संपन्न हुई।

मैराथन की शुरुआत नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुना भेंगरा ने नागराकाटा और लुकसान में हरी झंडी दिखाकर की। इसमें डुआर्स सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। दसवें स्थान तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, दौड़ पूरी करने वाले सभी धावकों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना है। मैराथन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज भुजेल, अरुण कुमार वाईबा, बरुण मित्र, संजय कार्की डोली, ओम प्रकाश राय, मदन भुजेल, चुन्नी लाल मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News