मंगपू में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार के वार से एक की मौत

मंगपू में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार के वार से एक की मौत
Published on: 

कर्सियांग : दार्जिलिंग पहाड़ के मंगपू स्थित 74 धुरा क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 47 वर्षीय अल्बर्ट तामांग की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तामांग को उपचार के लिए रम्बी अस्पताल ले जाया जा रहा था, बाद में लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालिम्पोंग भेजे जाने की जानकारी मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगपू आउटपोस्ट के प्रभारी आईनुल हक प्रारंभिक जांच करते हुए घटना में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में एक अरुण राई को मंगपू के मालागिरी गोलाई के निकट से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें आरआर पुलिस स्टेशन भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुण राई को दार्जिलिंग अदालत में पेश किए जाने के बाद मामले की आगे की जांच के लिए दोबारा पुलिस हिरासत में लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दार्जिलिंग, आरआर पुलिस और मंगपू पुलिस के अधिकारी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए घटनास्थल को रस्सी से घेरकर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद किया है।

रविवार को दार्जिलिंग के अतिरिक्त जिला पुलिस अधिकारी, आरआर पुलिस स्टेशन के ओसी वसीम बारी, मंगपू आउटपोस्ट के प्रभारी आईनुल हक और एएसआई सुनील छेत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in