मंगलधाम में मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

मंगलधाम में मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव
Published on: 

कालिम्पोंग: श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म की पावन स्थली मंगलधाम में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पीठाधीश्वर गुरुजी मोहन प्रियाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ पूजन से हुई। गौ माता को स्नान कराकर तिलक लगाया गया तथा पुष्पमालाओं से सजाकर आरती उतारी गई। इसके बाद गुड़, फल और हरे चारे का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान ब्रह्मलीन गुरुजी 108 मंगलदास महाराज की परंपरा का स्मरण किया गया। संतों, ब्रह्मचारी विद्यार्थियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गौ सेवा, परिक्रमा और भजन-कीर्तन में भाग लिया। अंत में आशीर्वचन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News