मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Published on

कालिम्पोंग: भारतीय जनता पार्टी मंडल-2 कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की गई तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली की कामना की।

महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी के साथ मंडल-2 कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in