मल्ली में सिटिजन एक्शन पार्टी की एसीईसी बैठक संपन्न

संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क पर जोर
मल्ली में सिटिजन एक्शन पार्टी की एसीईसी बैठक संपन्न
Published on: 

मल्ली : सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम की एरिया कॉन्स्टिट्यूएंसी एग्जीक्यूटिव कमेटी (एसीईसी) की बैठक पार्टी अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष गणेश के. राई, मल्ली एसीईसी अध्यक्ष तथा निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख पार्टी नेताओं की उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करना और निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना था।

बैठक के दौरान विभिन्न यूनिट विलेज कमेटी (यूवीसी) के अध्यक्षों ने अपने-अपने वार्डों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में हाल के जनसंपर्क कार्यक्रमों, स्थानीय जनता की समस्याओं, जन शिकायतों तथा संबंधित क्षेत्रों में पार्टी की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने बूथ एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। पार्टी नेतृत्व ने नए पदाधिकारियों से जनकल्याण को प्राथमिकता देने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष गणेश के. राई ने संगठन की भावी रणनीति में एकता, अनुशासन और सक्रिय सामुदायिक सहभागिता को प्रमुख आधार बताया। उन्होंने मल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक पहलों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक के संबंध में जानकारी मेल्ली एसीईसी के उपाध्यक्ष चंद्र प्रसाद राई ने दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News