धर्म-धर्म में लड़ाई नहीं, सद्भाव बनाए रखें : मंच

धर्म-धर्म में लड़ाई नहीं, सद्भाव बनाए रखें : मंच
Published on

सिलीगुड़ी : 'धर्म-धर्म में लड़ाई नहीं, सद्भावा बनाए रखें' इस नारे के साथ सिलीगुड़ी नागरिक मंच की ओर से सोमवार शाम शहर में रैली निकली गई। इस दौरान बैनर, पोस्टर व प्लेकार्ड प्रदर्शित करते हुए एवं नारेबाजी करते हुए रैली में शामिल लोगों ने एसआईआर, सीएए, एनआरसी व एनपीआर आदकका भी प्रतिवाद जताया।

उन्होंने एसआईआर के नाम पर श्रमजीवी गरीब, अल्पसंख्यक व महिलाओं के मताधिकार छीनने और भारतवर्ष के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बदलने की साजिश खत्म करने, सीएए, एनआरसी व एनपीआर जैसे विषमता वाले कानूनों को रद करने की मांगें की। इन साजिशों के खिलाफ आम लोगों से एकजुट हो कर आवाज बुलंद करने और दंगा भड़काने वाले सांप्रदायिक संगठनों एवं विभाजन की राजनीति करने वालों से होशियार रहने की अपील की।

इस अवसर पर सिलीगुड़ी नागरिक मंच के संयोजक पार्थ चौधरी ने कहा कि, एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में त्रुटि सुधार की जगह लोगों को हैरान, परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। आम गरीब, अल्पसंख्यक व महिला श्रमजीवी लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं। भारतवर्ष के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बदलने की साजिश की जा रही है। उसके लिए ही विषमता वाले काले कानूनों सीएए, एनआरसी व एनपीआर आदि को लाया जा रहा है। यह सब नहीं होना चाहिए। एसआईआर के नाम पर लोगों की हैरानी, परेशानी बंद की जानी चाहिए। काले कानूनों को रद किया जाना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर हम आम नागरिकों का आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी सजग व सचेत रहने की अपील की।

इस रैली में सिलीगुड़ी नागरिक मंच की ओर से डॉ. आरपी सिंह, शंकर पाल, प्राण चंदा व अन्य कई सम्मिलित रहे। कंचनजंघा स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के पास से शुरू हो कर हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड, सेवक मोड़, सेवक रोड व विधान रोड होते हुए रैली पुन: स्टेडियम के पास जा कर संपन्न हुई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in