महामति प्राणनाथ महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह

महामति प्राणनाथ महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह
Published on: 

कालिम्पोंग: महामति प्राणनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मऊ के स्वर्ण जयंती वर्ष के द्विदिवसीय समापन समारोह के दूसरे सत्र में विद्वत व्याख्यान, वाणी गायन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। सत्र की अध्यक्षता स्वामी श्री 108 श्यामानंद महाराज ने की। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) चितरंजन मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. कमला शर्मा उपस्थित रहीं। डॉ. अवनीश त्यागी एवं उनकी टीम ने वाणी गायन और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. कमला शर्मा और प्रो. मिश्र ने शिक्षा, साहित्य एवं संस्कारों पर विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समर्पित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वामी श्यामानंद जी के प्रेरक उद्बोधन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्र संपन्न हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News