लुंगसेल में 17 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

जीजेएम और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा छोड़कर परिवारों ने भाजपा में जताया भरोसा
लुंगसेल में 17 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
Published on: 

कालिम्पोंग : कालिम्पोंग के लुंगसेल इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 17 परिवारों ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस अवसर पर परिवारों के सदस्यों ने भाजपा का झंडा थामकर पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा से जुड़े इन परिवारों ने अपने पुराने राजनीतिक दलों से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में कालिम्पोंग के विधायक भरत छेत्री विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ मंडल 12 की अध्यक्ष दुर्गा छेत्री, क्षेत्रीय सभासद सदस्य रतन थापा, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष तथा पार्टी के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस संबंध में मंजिंग निवासी एवं भाजपा सदस्य अशोक छेत्री ने जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नवागत सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

लुंगसेल इलाके में हुए इस घटनाक्रम को स्थानीय स्तर पर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से आगे की संगठनात्मक योजनाओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News