

सिलीगुड़ी : गुरुंग नगर यंग बॉयज गणेश पूजा कमेटी द्वारा 2011 से ही भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गुरुंग बस्ती मोड़ पर गणेश पूजा की तैयारी की जा रही है और पूजा की तैयारियां लगभग आखरी चरण पर है। गणेश पूजा को लेकर कमेटी के प्रेसिडेंट राजेश जायसवाल ने बताया कि, इस वर्ष लगभग साढ़े चार लाख रुपए की बजट से पूजा की तैयारी की जा रही है। इस बार विशेष रूप से पूजा पंडाल की लाइटिंग और भगवान गणेश की मूर्ति लोगों को आकर्षित करेगी।
पूजा पंडाल में लाइटिंग और मूर्ति का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। लगभग साढ़े ग्यारह फीट की गणेश भगवान की मूर्ति को पंडाल में विराजमान किया जाएगा और भगवान गणेश की प्रतिमा को भगवान श्री राम का स्वरूप दिया जा रहा है। मूर्ति को भव्य रूप से सजाया जाएगा। सिलीगुड़ी शहर के मेयर गौतम देब,डिप्टी मेयर रंजन सरकार, दो नंबर वार्ड पार्षद गार्गी चटर्जी, वार्ड पार्षद राम भजन महतो,एक नंबर वार्ड के पार्षद संजय पाठक की उपस्थिति में पूजा का उद्घाटन किया जाएगा।
गणेश पूजा में विशेष कर प्रेसिडेंट राजेश जायसवाल, वाइस प्रेसिडेंट ललित यादव, पूजा सेक्रेटरी फूलचंद यादव, वाइस सेक्रेटरी अनिल गुप्ता, केशियर अभिषेक गुप्ता, केशियर अवधेश यादव, विक्की सिंह अपना योगदान दे रहे हैं और पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए है। गणेश पूजा को लेकर गुरुंग बस्ती के निवासी भी काफी उत्साहित हैं, क्योंकि 6 दिनों तक भव्य रूप से पूजा आयोजन के साथ भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। 29 तारीख को भजन संध्या और 30 तारीख को श्याम मंडली का आयोजन किया जाएगा। इस पूजा में स्थानीय लोग व महिलाएं बढ़-कर कर हिस्सा लेती है।