तेंदुए के हमले से श्रमिक घायल, इलाके में दहशत

घायल श्रमिक
घायल श्रमिक
Published on

अलीपुरदुआर: डुआर्स के चाय बागानों में तेंदुए का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को फिर अलीपुरदुआर जिले के कुमारग्राम ब्लॉक स्थित रायडाक चाय बागान इलाके में तेंदुए के अचानक हमले से एक चाय श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और चाय मजदूरों के बीच गहरा डर का माहौल बन गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धवलाझोड़ा दो इलाके का रहने वाला चाय श्रमिक मंगलवार को 20-25 मजदूरों के एक दल के साथ रायडाक चाय बागान में कीटनाशक दवा छिड़काव का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक झाड़ियों के पीछे से एक तेंदुआ निकल आया और पलक झपकते ही मजदूर पर झपट पड़ा। काम के दौरान अचानक तेंदुए के हमले से वहां मौजूद अन्य मजदूर घबरा गए। तेंदुए के हमले में श्रमिक के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल इलाज के लिए अलीपुरदुआर दो नंबर ब्लॉक के यशोडांगा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे अलीपुरदुआर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में चाय बागानों और रिहायशी इलाकों के आसपास तेंदुओं की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे मजदूरों में लगातार भय बना हुआ है। चाय बागान क्षेत्रों में बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने वन्यजीव सुरक्षा और मानव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग वन विभाग से तेंदुए की निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in