तकदाह ग्रामीण अस्पताल में भूस्खलन, एक मरीज घायल

तकदाह ग्रामीण अस्पताल में भूस्खलन, एक मरीज घायल
Published on: 

कर्सियांग: दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शुक्रवार तड़के 3:30 बजे तकदाह ग्रामीण अस्पताल परिसर में भूस्खलन की घटना हुई। भूस्खलन के कारण अस्पताल भवन के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा।

घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज को मामूली चोटें आईं। उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए दार्जिलिंग जिला अस्पताल रेफर किया गया। दार्जिलिंग के जिलाधिकारी हरिशंकर पाणिक्कर ने बताया कि एहतियात के तौर पर तकदाह ग्रामीण अस्पताल में उपचाराधीन अन्य मरीजों को भी दार्जिलिंग जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के अनुसार, प्रभावित अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों की ओर से आवश्यक मरम्मत, पुनर्स्थापन तथा अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in