कर्सियांग विधायक सोनम लामा ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया दौरा

कर्सियांग विधायक सोनम लामा ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया दौरा
Published on: 

कर्सियांग: कर्सियांग के भाजपा विधायक सोनम लामा ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा आयोजक समितियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कर्सियांग नगरपालिका बेरोजगार युवा कल्याण संस्था तथा माने डांडा स्थित संयुक्त दुर्गा पूजा आयोजन कमेटी के पंडालों का भी भ्रमण किया।

पत्रकारों से बातचीत में लामा ने पहाड़, राज्य और देशवासियों को दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने पूजा समितियों को सरकारी आर्थिक सहायता तथा बंद चाय बागान श्रमिकों के लिए घोषित 5,000 रुपये और 50 किलो चावल की सहायता का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in