कर्सियांग कॉलेज में पहली बार मना विद्यार्थी दिवस

कर्सियांग कॉलेज में पहली बार मना विद्यार्थी दिवस
Published on: 

कर्सियांग : कर्सियांग कॉलेज में शुक्रवार को पहली बार ‘विद्यार्थी दिवस 2026’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन नेपाली विभाग के डॉ. सप्पन प्रधान ने किया। शिक्षक परिषद के सचिव डॉ. कर्मा लाम्हू ने स्वागत वक्तव्य दिया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. समीर बल ने संबोधित किया।

वाणिज्य विभाग के डॉ. दिपेन शेर्पा ने कहा कि विद्यार्थी दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मसम्मान को बढ़ावा देना तथा शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को लोकतांत्रिक एवं समावेशी बनाना है।

कार्यक्रम में कविता पाठ, संगीत, नृत्य और विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक तथा एकल गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने जा रहे गैर-शिक्षण कर्मचारी कर्णबहादुर सुनार को सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. दावा शेर्पा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News