कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान
Published on: 

गंगटोक : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता सैफ अली ने सिक्किम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर चिंता जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

अभियान के तहत सिक्किम के सभी छह जिलों में ‘वोट रक्षक’ तैयार करने और उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना है। ये वोट रक्षक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा चुनावी प्रक्रिया के दौरान जागरूकता बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। मौके पर सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल छेत्री भी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in