कालिम्पोंग साइंस सेंटर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

कालिम्पोंग साइंस सेंटर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
Published on: 

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग साइंस सेंटर ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सप्तश्री ज्ञानपीठ के निदेशक तपन प्रधान, डॉ. ग्राहम्स होम्स की हेडमिस्ट्रेस जीना राघवन और सुमित जिंदल ने दीप प्रज्वलित कर तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिक्षा सहायक हेमंत थापा ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया।

क्यूरेटर डॉ. बी.बी. गुरुंग ने सेंटर की 18 वर्षों की यात्रा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार में योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान 20 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पैराग्लाइडिंग, विज्ञान संगोष्ठी और शूटिंग में उपलब्धि हासिल करने वालों के साथ माध्यमिक, CBSE व ICSE 2026 के जिला टॉपरों को भी सम्मान मिला। KSC साइंस ओलंपियाड सीजन-IV के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in