कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक

कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक
Published on: 

कालिम्पोंग: आगामी कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को ट्रेजरी हॉल में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुहुक भूषण, आईएएस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा की ओर से जिला महासचिव सोंगडेन लेप्चा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

बैठक में मतदाता सूची, दावे-आपत्तियों और संशोधन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 के आधार पर तैयार मतदाता सूची में शामिल लोग आगामी चुनाव में मतदान कर सकेंगे। सूची में नाम, विवरण या वार्ड संबंधी बदलाव के लिए 2 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समयसीमा के बाद नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का प्रावधान नहीं होगा।

प्रशासन के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। भाजपा जिला महासचिव सोंगडेन लेप्चा ने नागरिकों से समय रहते सूची में अपना नाम जांचने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। बैठक में एसडीओ सौम्य घोष, चुनाव अधिकारी संजय सुब्बा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News