

कालिम्पोंग: आगामी कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट कुहुक भूषण, आईएएस की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा, माकपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। भाजपा की ओर से जिला महासचिव सोंगडेन लेप्चा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।
बैठक में मतदाता सूची, दावे-आपत्तियों और सूची में संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन के अनुसार, 1 जुलाई 2026 के आधार पर तैयार मतदाता सूची में शामिल मतदाता आगामी चुनाव में मतदान कर सकेंगे। नाम, विवरण और वार्ड परिवर्तन से संबंधित दावे-आपत्तियां 2 नवंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। अंतिम मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का प्रावधान नहीं होगा।
इस अवसर पर सोंगडेन लेप्चा ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव की उम्मीद जताई।