

कालिम्पोंग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (भागोप्रोमो) की कालिम्पोंग जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिला समिति के अध्यक्ष बिनय घीसिंग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय समिति के तहत एप्रिक्स बॉडी की कमेटी गठित करने, चुनाव समिति बनाने तथा उसकी भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा आगामी चुनावों की तैयारियों, पार्टी की भावी रणनीति और चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव रहा।
चुनाव नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल अपनी सांगठनिक गतिविधियां तेज कर रहे हैं। ऐसे में भागोप्रोमो की यह बैठक चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में हुई चर्चा आगामी दिनों में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।