कालिम्पोंग में CISCE स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मानित

कालिम्पोंग में CISCE स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मानित
Published on: 

कालिम्पोंग: विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से शनिवार को कलिम्पोंग स्थित रॉकवेल एकेडमी में पहला ‘एमिटी CISCE स्पोर्ट्स एनुअल अवॉर्ड्स 2026’ आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों के 533 प्रतिभाशाली छात्र खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कालिम्पोंग की पुलिस अधीक्षक अपराजिता राय (आईपीएस) मुख्य अतिथि तथा एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के प्रमुख चंद्रजीत मित्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

मुख्य अतिथि अपराजिता राय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

CISCE के उत्तर बंगाल एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुख्य खेल समन्वयक कैप्टन प्रकाश मणि प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News