पूजा से पहले विसर्जन घाटों की जांच

पुलिस-निगम अधिकारियों ने सुरक्षा, जलस्तर और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
पूजा से पहले विसर्जन घाटों की जांच
Published on: 

सिलीगुड़ी: दुर्गापूजा से पहले प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस और सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों ने महानंदा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) राणा मुखर्जी, एसीपी अहिताग्नि चक्रवर्ती, एसीपी (ट्रैफिक) सुबीर दत्त, पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड के ओसी स्वपन राय समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महानंदा नदी से जुड़े विभिन्न विसर्जन घाटों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

विसर्जन के दौरान प्रतिमा के ढांचे या अन्य सामग्री के बिजली के तारों में फंसने की आशंका, घाट पर पानी की गहराई और नदी की मौजूदा स्थिति समेत कई पहलुओं की जांच की गई। इसके साथ ही घाटों और नदी किनारे जमा कचरे की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने पूजा शुरू होने से पहले घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और जरूरी ढांचागत व्यवस्थाएं पूरी करने को लेकर चर्चा की। विसर्जन के दौरान भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष ध्यान देने की बात सामने आई।

प्रशासन की ओर से पूजा के बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पहले से तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने घाटों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in