ग्रामीण रोजगार और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की पहल

ग्रामीणों को जानकारी देते सांसद कार्तिक चंद्र पाल
ग्रामीणों को जानकारी देते सांसद कार्तिक चंद्र पाल
Published on

कालियागंज: केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक, “विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी-ग्राम जी” कार्यक्रम, ग्रामीण रोजगार और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को कालियागंज विधानसभा के कई क्षेत्रों में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कालियागंज विधानसभा के अंतर्गत अनंतपुर क्षेत्र के अनंतपुर संसद, धनकैल क्षेत्र के बलाश संसद और राधिकापुर क्षेत्र के चपायर संसद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रायगंज के सांसद कार्तिक चंद्र पाल ने आम लोगों को परियोजना के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सांसद कार्तिक चंद्र पाल ने अपने भाषण में कहा, केंद्र सरकार की इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को पहले के 100 दिनों के बजाय एक वर्ष में 125 दिनों का मजदूरी आधारित काम की गारंटी दी जा रही उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत के विकास को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दे रही है। काम के दिन बढ़ाने का यह फ़ैसला साबित करता है कि सरकार आम लोगों के साथ है।” उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी बताया। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांववालों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि काम के दिनों की संख्या बढ़ाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मज़बूत होगी और प्रवासी मज़दूरों का शहरों की ओर जाने का रुझान कम होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in