टंगन नदी में अवैध खनन जारी, स्थानीय परेशान

नदी किनारे अवैध बालू लदे कई ट्रेक्टर
नदी किनारे अवैध बालू लदे कई ट्रेक्टर
Published on

कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज ब्लॉक के राधिकापुर ग्राम पंचायत के बाघचा गांव में टंगन नदी से अवैध बालू खनन को लेकर गंभीर चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। राज्य सरकार ने बार-बार नदी से अवैध रूप से बाली निकालने पर रोक लगाई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह नियम सही तरीके से लागू नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शाम सूर्यास्त के बाद, विशेषकर रात 8 बजे के बाद, कई ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू निकालने का काम जोर-शोर से करते हैं। आरोप है कि 15 से 20 ट्रैक्टर एक साथ नदी में उतरते हैं और बालू को तेजी से विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है। एक ग्रामीण ने नाम न बताने शर्त पर बताया, “संध्या होते ही हमारे गांव की सड़कें ट्रैक्टरों की कतारों से भर जाती हैं। धूल और शोर से हम रातभर परेशान रहते हैं, लेकिन कोई रोकथाम नहीं आती। दूसरे ग्रामीण ने कहा कि सरकार अवैध खनन पर प्रतिबंध लगा चुकी है और प्रशासन कभी-कभी छापेमारी भी करता है, लेकिन कुछ दिनों के लिए ही काम रुकता है।

फिर वही गतिविधि रात के समय शुरू हो जाती है। इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि राज्य के राजस्व को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया प्रशासन की नजरों को चकमा देकर यह अवैध व्यापार रात के अंधेरे में जारी रखता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस अवैध बाली खनन को रोका नहीं गया, तो नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा आएगी और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in