माटीगाड़ा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

माटीगाड़ा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
Published on: 

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत के माटीगाड़ा इलाके में एक फ्लैट में कथित तौर पर संचालित अवैध कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा थाना पुलिस, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी), साइबर क्राइम थाना और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने माटीगाड़ा स्थित एक फ्लैट में अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से आठ युवकों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल सेंटर किस उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है। मामले में किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News