उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बड़ी तैयारी, 7.18 लाख छात्र होंगे शामिल

21 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा, 14 अक्टूबर तक चलेगी, CCTV और मेटल डिटेक्टर से होगी कड़ी निगरानी
Hs exam
Hs exam
Published on

सिलीगुड़ी : उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 21 सितंबर यानी आज सोमवार से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इस वर्ष परीक्षा में कुल 7,18,620 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 3,15,731 छात्र यानी 43.94 प्रतिशत और 4,02,889 छात्राएं यानी 56.06 प्रतिशत हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के 426 परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर राज्यभर में कुल 825 परीक्षा केंद्र और 2,105 वेन्यू बनाए गए हैं। इनमें 99 संवेदनशील वेन्यू चिन्हित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट और वेन्यू सुपरवाइजर के कमरे में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।किसी परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने पर उसका एनरोलमेंट रद्द किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों में 20 परीक्षार्थियों पर एक इनविजिलेटर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक कॉन्सिल नॉमिनी भी मौजूद रहेंगे। इस बार परीक्षा बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी और ओलचिकी, इन चार भाषाओं में आयोजित होगी। ओएमआर की जांच मशीन के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए किसी परीक्षक की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, लिखित ओएमआर की कॉपियों की आंशिक जांच कार्यालय के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए परीक्षार्थी और परीक्षा कर्मी हेल्पडेस्क 033-23370792 / 6289886606 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम : 033-23379661 पर भी सहायता उपलब्ध रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in