चाय बागानों में होली का रंग, श्रमिकों ने खेला गुलाल

खुशियां मनाती चाय श्रमिक
खुशियां मनाती चाय श्रमिक
Published on

नागराकाटा : रंगों का पर्व होली पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। अन्य स्थानों की तरह डुवर्स के चाय बागानों में भी होली का उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को काम समाप्त करने के बाद महिला चाय श्रमिकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया और गीत गाते हुए उत्सव मनाया। मंगलवार को ग्रहण लगने के कारण डुवर्स क्षेत्र में होली बुधवार और गुरुवार, दो दिनों तक मनाई गई। बुधवार को चाय बागान बंद रहने के कारण कई श्रमिक अपने घरों में ही व्यस्त रहे और वे ठीक तरह से होली नहीं खेल पाए। इसी कारण गुरुवार को काम खत्म होने के बाद महिला श्रमिकों ने बागान में ही एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। इस दौरान श्रमिकों के बीच काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। लुकसान चाय बागान की महिला श्रमिक रूपा उरांव, लक्ष्मी उरांव और अन्य ने बताया कि बुधवार को होली होने के बावजूद घर के कामकाज के कारण वे ठीक से त्योहार नहीं मना पाए थे। इसलिए गुरुवार को चाय पत्ते तोड़ने का काम समाप्त करने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ बागान में ही रंग लगाकर और होली के गीत गाकर उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि होली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे वे हर वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस वर्ष भी सभी ने मिलजुलकर उसी परंपरा के साथ पर्व का आनंद लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in