निवेदिता डोगरा दुबे की ऐतिहासक पदोन्नति

निवेदिता डोगरा दुबे की ऐतिहासक पदोन्नति
Published on

सिलीगुड़ी ः भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की प्रथम महिला क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) निवेदिता डोगरा दुबे के करियर में एक और और नया कीर्तिमान दर्ज हुआ है। उन्हें ऐतिहासिक पदोन्नति मिली है। अब वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की राष्ट्रीय स्तर की पांच सदस्यीय मानव संसाधन समिति की सदस्य बनाई गई हैं। यह पद पाने वाली वह अब तक के इतिहास की प्रथम महिला हैं। उनकी इस नियुक्ति की खुशी यहां बागडाेगरा एयरपोर्ट प्राधिकार द्वारा भी मनाई गई।

बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक मोहम्मद आरिफ के संयोजन में मानव संसाधन इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूजे को मिठाइयां खिला कर यह खुशी मनाई। इसके साथ ही निवेदिता डोगरा दुबे को फोन कॉल व मैसेज द्वारा उनकी ऐतिहासिक पदोन्नति की बधाई दी। उनकी नई पदोन्नति की खुशियां मनाने वालों एवं उन्हें बधाई देने वालों में यहां विश्वजीत कुमार, उर्मिला राउत, रिया अग्रवाल, सनोज कुमार, विजय शंकर यादव व अन्य कई सम्मिलित रहे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in