दार्जिलिंग चौरास्ता में परम पावन टुल्कु थामथोग रिनपोर्छे देंगे विशेष प्रवचन

दार्जिलिंग चौरास्ता में परम पावन टुल्कु थामथोग रिनपोर्छे देंगे विशेष प्रवचन
Published on: 

मिरिक: दार्जिलिंग के चौरास्ता में 26 सितंबर को परम पावन टुल्कु थामथोग रिनपोर्छे “मन की शांति के साथ खुशहाल जिंदगी कैसे जिएं?” विषय पर विशेष आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता और सामाजिक विभाजन के बीच यह प्रवचन मानसिक शांति और खुशहाल जीवन के मार्ग पर केंद्रित होगा।

परम पावन टुल्कु थामथोग रिनपोर्छे विश्व शांति, करुणा और बौद्ध दर्शन की शिक्षाओं के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा दिया जाने वाला यह विशेष प्रवचन दार्जिलिंग में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड पीस टीचिंग, मेडिटेशन एवं अभिषेक-आशीर्वाद कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।

टुल्कु थामथोग रिनपोर्छे बौद्ध दर्शन की गहरी शिक्षाओं को सरल, वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए उपयोगी माना जाता है।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम से युवाओं, परिवारों तथा विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सिक्किम, दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र, तराई, डूआर्स और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in