हाट बाजार के श्री गणेश मंदिर में बिमल गुरुंग ने की पूजा

हाट बाजार के श्री गणेश मंदिर में बिमल गुरुंग ने की पूजा
Published on

कालिम्पोंग: ब्रिटिश काल से चले आ रहे ऐतिहासिक हाट बाजार क्षेत्र में मंदिर निर्माण की कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वर्ष 2006 में रबी प्रधान और उनके कुछ साथियों ने यहां मंदिर निर्माण की पहल की। मंगलवार को उसी ऐतिहासिक श्री गणेश मंदिर में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने पूजा-अर्चना की। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे बिमल गुरुंग ने श्री गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान कालिम्पोंग नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रबी प्रधान सहित मंदिर समिति के सदस्य उनके स्वागत के लिए मौजूद हुए। पूजा के बाद गुरुंग ने मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों और मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और समिति के सदस्यों से विभिन्न विषयों पर बातचीत भी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in