गट हेल्थ को लेकर ficci FLO Siliguri का विशेष सत्र आयोजित

डिंपल जांगड़ा ने बताए स्वस्थ जीवन के उपाय, नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइनेंशियल लिटरेसी को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक
Ficci flo siliguri team
Ficci flo siliguri team
Published on: 

सिलीगुड़ी : महिलाओं के स्वास्थ्य, बेहतर जीवनशैली, जागरूकता और सशक्तिकरण को लेकर फिक्की फ्लो सिलीगुड़ी की ओर से सोमवार को कोर्टयार्ड बाय मैरियट में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। “हील योर गट, ट्रांसफॉर्म योर लाइफ” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिक्की फ्लो की सदस्य और अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वेलनेस एक्सपर्ट, लेखिका और होलिस्टिक न्यूट्रिशन एडवोकेट डिंपल जांगड़ा ने महिलाओं से संवाद करते हुए गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरीर के समग्र स्वास्थ्य और रोजमर्रा की ऊर्जा पर गट हेल्थ का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। सत्र के दौरान डिंपल जांगड़ा ने गट हेल्थ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके संभावित कारणों और जीवनशैली से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने खान-पान की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव के जरिए स्वास्थ्य को बेहतर रखने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही, कई सामान्य समस्याओं के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ खान-पान, होलिस्टिक न्यूट्रिशन और रोजमर्रा की जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को लेकर कई उपयोगी सुझाव दिए गए। प्रतिभागियों ने भी विशेषज्ञ से सवाल पूछकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम में फिक्की फ्लो सिलीगुड़ी की चेयरपर्सन तृप्ति पारिख, फाउंडर चेयरपर्सन निहारिका मित्रुका और पास्ट चेयरपर्सन पायल पेरीवाल सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही। आयोजकों ने कहा कि गट हेल्थ पर विशेष सत्र के अलावा इसदिन सदस्यों की ओर से परफॉर्मिंग आर्ट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइनेंशियल लिटरेसी के विषय को सामने रखा गया। इसमें बताया गया कि महिलाएं किस तरह वित्तीय मामलों की जानकारी हासिल कर अपने आर्थिक फैसलों को लेकर अधिक जागरूक हो सकती हैं। प्रस्तुति के माध्यम से बचत, वित्तीय समझ और अपने पैसों से जुड़े निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in