सिलीगुड़ी पहुंचेंगे गुरुजी मोहन प्रियाचार्य

सिलीगुड़ी पहुंचेंगे गुरुजी मोहन प्रियाचार्य
Published on: 

कालिम्पोंग: ‘देश-विदेश जागनी यात्रा’ के तहत सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में महामती प्राणनाथ जी के दिव्य ज्ञान एवं निजानंद संप्रदाय के सिद्धांतों का संदेश देने के बाद परम पूज्य गुरुजी मोहन प्रियाचार्य जी महाराज 12 अक्टूबर को बागडोगरा पहुंचेंगे। दिल्ली में महामती प्राणनाथ जी की 408वीं प्राकट्य जयंती के आयोजन के बाद उनका पूर्वोत्तर दौरा हो रहा है। उनके साथ प्रसिद्ध भागवत कथाकार संत लीलारस सागर महाराज भी रहेंगे। बागडोगरा में श्रद्धालु उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद सिलीगुड़ी में विशेष धर्मसभा में गुरुजी प्रवचन और आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम के बाद वे प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र मंगलधाम, कालिम्पोंग के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in