गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
Published on: 

गंगटोक : सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने मंगलवार को गंगटोक स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा कर मत्था टेका। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती लक्ष्मी गौतम भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

इस दौरान राज्यपाल एवं प्रथम महिला ने गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष श्रद्धापूर्वक मत्था टेका तथा शबद-कीर्तन का श्रवण किया। उन्होंने वाहेगुरु जी से सिक्किम के निरंतर विकास, राज्य में शांति, आपसी भाईचारे और समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा वहां उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News