

कालिम्पोंग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने GTA सभासदों को तत्काल इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि GTA में कथित धांधली के आरोपों पर सभासदों की चुप्पी उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े करती है। यदि वे इन मामलों पर चुप रहते हैं, तो इसका अर्थ यह निकाला जा सकता है कि वे भी इसमें शामिल हैं।
बुधवार को कालिम्पोंग के मारवाड़ पैलेस में गोरखा जनमुक्ति युवा मोर्चा के 20वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गुरुंग ने GTA के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने सभासदों को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने पद पर बने रहने का औचित्य स्पष्ट करें।
इस दौरान गुरुंग ने का में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा का स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण सिंह मोक्तान के सम्मान में दार्जिलिंग में एक स्मारक बनाने की घोषणा भी की।