भारत सरकार अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगों को उपकरण दिए

व्हीलचेयर मिलने पर खुश होते दिव्यांग
व्हीलचेयर मिलने पर खुश होते दिव्यांग
Published on

कालियागंज: रविवार को दलखोला गणतायक भवन में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चाकुलिया और करनदिघी विधानसभा क्षेत्रों के असहाय और दिव्यांग नागरिकों को व्हीलचेयर, सुनने की मशीन, कमर बेल्ट, चलने की छड़ियां और अन्य विभिन्न सहायक उपकरण दिए। इस कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में काफी उत्साह था। रायगंज के सांसद कार्तिक चंद्र पाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार पूरे भारत में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को विभिन्न सहायक उपकरणों की मदद कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप रविवार उत्तर दिनाजपुर जिले के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करनदिघी और चाकुलिया विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को ये सहायक उपकरण पूरी तरह से मुफ्त में दिए गए। जिन लोगों को सहायक उपकरण मिले हैं, वे बहुत खुश हुए और भारत सरकार को धन्यवाद दिया |

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in