गोरामुमो ने खोया समर्पित नेता, अल्बर्ट तामांग को दी श्रद्धांजलि

गोरामुमो ने खोया समर्पित नेता, अल्बर्ट तामांग को दी श्रद्धांजलि
Published on: 

कर्सियांग: गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो) की कर्सियांग ब्रांच कमिटी के सदस्य एवं मंगपू निवासी स्वर्गीय अल्बर्ट तामांग को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को मंगपू बाजार स्थित समष्टि कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता निमा लामा ने की। इसमें केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष एनबी प्रधान सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। एनबी प्रधान ने कहा कि अल्बर्ट तामांग सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध और पार्टी के हरे झंडे के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित लोगों ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in