सिलीगुड़ी महिला एसोसिएशन की ओर से ‘GenZ Unfiltered’ संवाद कार्यक्रम आयोजित

Genz program by Siliguri mahila association
Genz program by Siliguri mahila association
Published on

सिलीगुड़ी : आज की GenZ सिर्फ सवाल पूछने वाली पीढ़ी नहीं, बल्कि अपने आसपास की परिस्थितियों को समझने, अपनी बात खुलकर रखने और बदलाव के रास्ते तलाशने वाली पीढ़ी है। उनकी सोच, चुनौतियों और उम्मीदों को समझने की इसी कोशिश में सिलीगुड़ी महिला एसोसिएशन की ओर से बुधवार को राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल में ‘GenZ Unfiltered: What do they really want?’ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के साथ सीधे संवाद करते हुए उनकी सोच और अनुभवों को जानने की कोशिश की गई। बातचीत के दौरान बच्चों ने अपनी रोजमर्रा की परिस्थितियों, सामने आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं, समस्याओं के साथ-साथ उनके संभावित समाधान पर भी चर्चा की गई। इस विशेष सत्र में कुछ शिक्षिकाएं और मीडिया पर्सन शामिल हुए और बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों की बातों को सुना और विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत की। सिलीगुड़ी महिला एसोसिएशन की Founder एवं President प्रतिमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम एसोसिएशन के ‘Speak Up’ सत्र की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की आवाज को केंद्र में रखते हुए उनकी समस्याओं और विचारों को समझने तथा उन पर समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in