'फुटबॉल फॉर स्कूल' कार्यक्रम आयोजित

'फुटबॉल फॉर स्कूल' कार्यक्रम आयोजित
Published on

सिलीगुड़ी : पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय (सेवक रोड) में गुरुवार को फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ4एस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और फीफा के संयुक्त प्रयास से हजारों बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही यह आयोजन किया गया। इसमें 100 स्कूलों से 100 बच्चे और 100 शिक्षक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष शामिल हुए। प्रधानाध्यापक ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने इस आयोजन की भुरि-भुरि प्रशंसा की व बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेल के महत्व को भी रेखांकित किया। कहा कि, खेल के जरिये भी छात्र युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों में फीफा फुटबॉल बांटे। फुटबॉल वितरण के बाद, कार्यक्रम का समापन एक मैत्री फुटबॉल मैच से हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मैच ने बच्चों में टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम ने F4S पहल की सफलता को साबित करते हुए, शिक्षा और खेल को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।गौरतलब है कि इस F4S कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल में कुल 88,113 फुटबॉल वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पूरे देश में स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। फीफा के वैश्विक प्रयास के तहत 130 देशों में 9.6 लाख फुटबॉल वितरित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in