खड़ी मालवाहक गाड़ी से टकराया फूड डिलीवरी राइडर

खड़ी मालवाहक गाड़ी से टकराया फूड डिलीवरी राइडर
Published on: 

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बायपास चेकपोस्ट के पास मंगलवार को सड़क हादसे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाला एक राइडर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक मालवाहक गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद डायल 112 की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, राइडर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक खड़ी मालवाहक गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में उसे गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर भक्तिनगर थाने के आईसी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। हादसे के कारणों और घायल की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in