सिलीगुड़ी में शुरू हुआ 13वां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल

33 लघु फिल्मों और 9 डॉक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शन
Film pradarshni
Film pradarshni
Published on: 

सिलीगुड़ी: शहर के रामकिंकर सम्मिलनी हॉल में 13वें सिलीगुड़ी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। सिलीगुड़ी सिने सोसाइटी की पहल पर आयोजित यह फिल्म महोत्सव 23 से 27 नवंबर तक चलेगा। इस पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी, असमिया और मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं की 33 शॉर्ट फिल्मों और 9 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह एक प्रतियोगितात्मक फिल्म महोत्सव है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म को प्रतिष्ठित गोल्डन एलिफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस महोत्सव में शामिल अधिकांश फिल्मों के निर्माता 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। आयोजकों के अनुसार, नई पीढ़ी के फिल्मकारों की सोच, रचनात्मकता और सिनेमा के प्रति उनके नजरिये को मंच प्रदान करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। दर्शकों के लिए फिल्म महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दर्शक फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News