इस्लामपुर: पिता पर लगा नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप। ग्वालपोखर के गोहरा के बलदियाबाश इलाके में हुई इस घटना को लेकर तनाव है। जानकारी अनुसार एक महीने पहले इलाके के निवासी महताबुद्दीन ने अपनी पत्नी को जंजीर से बांध कर मारपीट किया करता था, पत्नी का एक हाथ तोड़ दिया था और उसकी इलाज तक नहीं की , मारपीट का यातना सहन नहीं कर पाकर उसकी पत्नी अपनी पिता का घर जाने को मजबूर हो गई थी। महिला अपने दो बेटों के साथ अपनी मायके लौट आई। उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने पिता के साथ घर पर ही रह रही थी। फिर रविवार को नाबालिग बड़ी बेटी अपनी मां के पास आई और उसे बलात्कार की घटना के बारे में बताया।
7 नवंबर को उसके पिता ने कथित तौर पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, यातना सहन करने में असमर्थ, वह अपनी मां के पास आई और सब घटना बता दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ ग्वालपोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्वालपोखर थाने ने पीड़िता की नाबालिग बेटी को शारीरिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।