एसी की तांबे की पाइप चोरी में युवक गिरफ्तार, 3.235 किलो सामान बरामद

बाजार कोलकाता से चोरी हुई थी दो सेट पाइप, माटीगाड़ा पुलिस ने जांच के दौरान दबोचा
एसी की तांबे की पाइप चोरी में युवक गिरफ्तार, 3.235 किलो सामान बरामद
Published on

सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बाजार कोलकाता से एसी की तांबे की पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान निक्की दास (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.235 किलोग्राम एसी की तांबे की पाइप बरामद कर जब्त की है।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को बाजार कोलकाता में लगे एसी के आउटडोर यूनिट से दो सेट तांबे की पाइप चोरी हो गई थी। इस संबंध में 12 सितंबर को माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने महानंदा पुल के पास कुम्हारटोली निवासी निक्की दास को गिरफ्तार किया। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान जांच टीम ने उसके कब्जे से चोरी की तांबे की पाइप बरामद की।पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in