भागोप्रमो की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

भागोप्रमो की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर
Published on: 

कालिम्पोंग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (भागोप्रमो) कालिम्पोंग डिस्ट्रिक्ट कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष बिनय घीसिंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। अनिल भुजेल और पासंग तमांग को 36 नंबर समष्टि का संयोजक बनाया गया। वहीं, अशोक प्रसाद को डिस्ट्रिक्ट कमेटी का संगठन सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in