सेंट ऑगस्टीन स्कूल में एलोक्यूशन प्रतियोगिता आयोजित

सेंट ऑगस्टीन स्कूल में एलोक्यूशन प्रतियोगिता आयोजित
Published on: 

कालिम्पोंग: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘द एक्सेलेरेटर सिक्किम एंड नॉर्थ बंगाल एडिशन’ के तीसरे संस्करण के तहत गुरुवार को सेंट ऑगस्टीन स्कूल, कालिम्पोंग में एलोक्यूशन प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण आयोजित हुआ।

सैसोनियन लिटरेरी क्लब और स्कूल के अंग्रेजी विभाग के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 के आगन मारियन लेप्चा विजेता रहे, जबकि सीनियर वर्ग में स्कूल कैप्टन एवं कक्षा 12 के उर्गेन ग्याल्त्सेन तमांग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक ‘द एक्सेलेरेटर–अ करियर गाइड मैगजीन फोरम’ के अध्यक्ष एवं अधिकृत प्रतिनिधि भूपेंद्र प्रधान तथा स्कूल के सहायक अंग्रेजी शिक्षक प्रताप पॉल सिंह थे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले नवंबर के पहले सप्ताह में होगा, जिसमें सहभागी विद्यालयों के जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेता विद्यार्थी अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in