नागराकाटा में हाथियों का आतंक

जलढाका नदी किनारे हाथी
जलढाका नदी किनारे हाथी
Published on

नागराकाटा: जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक तीन जंगली हाथी के प्रवेश से स्थानीय निवासियों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तड़के ही यह हाथियों का दल नागराकाटा चाय बागान से निकल कर नागराकाटा बस्ती की ओर बढ़ते हुए जलढाका नदी पार कर सीधे जलढाका जंगल में प्रवेश कर गया । अचानक हाथियों को आबादी के नजदीक देख लोगों में दहशत फैल गया है। हालांकि भय के माहौल के बीच भी बड़ी संख्या में लोग हाथियों को देखने के लिए जमा हो गए। कुछ लोगों ने मोबाइल में वीडियो और तस्वीरें भी कैद की।

स्थानीय कालाचंद सिंह ने बताया हाथियों का दल गुरवार रात ही जंगल छोड़कर चाय बागान की दिशा में निकल आया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खुनिया रेंज के वनकर्मी पूरी रात सतर्क रहे। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाथियों को सुरक्षित दिशा में मोड़ा और अंततः उन्हें वापस जलढाका जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रही। खूनिया वन्यजीव शाखा के वन अधिकारी ने बताया हाथियों कि खबर मिलते ही घटना स्थल में पहुचकर हाथियों को सुरक्षित वन में लौटा दिया गया। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत उन्हें दें और जंगली हाथियों के करीब न जाएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in