दुर्गा मुर्मू ने खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का लिया जायजा

Khoribari rural hospital
Khoribari rural hospital
Published on

सिलीगुड़ी : राज्य की हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का औचक दौरा किया। अचानक अस्पताल पहुंचकर उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान विधायक के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से चिकित्सा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से भी सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में भी हलचल देखी गई। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति समझने के लिए उन्होंने मरीजों और अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद यह दौरा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in