डुआर्स ह्यूमन केयर सोसाइटी व विधान मार्केट व्यवसायी मंच के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ganesh puja pandal
Ganesh puja pandal
Published on

सिलीगुड़ी : विधान रोड स्थित कंचनजंघा स्टेडियम मेला ग्राउंड में श्री श्री गणेश पूजा 2026 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। डुआर्स ह्यूमन केयर सोसाइटी और विधान मार्केट व्यवसायी मंच के संयुक्त आयोजन में आयोजित इस पूजा को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा के उदघाटन अवसर पर सांसद राजू बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसद ने फीता काटकर गणेश पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल के द्वार खोले गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचे और बप्पा के आकर्षक एवं भव्य स्वरूप के दर्शन किए। खूबसूरती से सजाए गए पंडाल और गणपति की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। आयोजकों की ओर से बताया गया कि सोमवार 14 सितंबर की सुबह बप्पा की पूजा की जाएगी। यह पूजा 20 सितंबर तक चलेगी। रोजाना महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। गणेश पूजा के शुभारंभ के साथ ही पूरे इलाके में भक्तिमय और उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in