

सिलीगुड़ी : फूलबाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चालक ने अपनी कार के अंदर अचानक बड़े आकार के दाड़ास सांप को देख लिया। सांप पर नजर पड़ते ही चालक घबरा गया और कार को रोककर उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। हालांकि, सांप कार के अंदर ऐसी जगह छिप गया कि उसे निकालना आसान नहीं था।बताया गया कि सांप को बाहर निकालने के लिए कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आखिरकार बड़े आकार के दाड़ास सांप को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई कार के अंदर छिपे सांप को देखने को उत्सुक नजर आया।सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। घटना के बाद इलाके में इस बात की चर्चा रही कि आखिर सांप कार के अंदर पहुंचा कैसे। हालांकि, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।