डॉ. नीला भट्टाचार्य को एफआरसीएस की फेलोशिप

वह पूरे उत्तर बंगाल में इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित होने वाली पहली महिला सर्जन बन गई हैं
डॉ. नीला भट्टाचार्य को एफआरसीएस की फेलोशिप
Published on

सिलीगुड़ी ः शहर की जानी-मानी प्लास्टिक सर्जन डॉ. नीला भट्टाचार्य को ग्लासगो के रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स द्वारा एफआरसीएस की फेलोशिप प्रदान की गई है। वह पूरे उत्तर बंगाल में इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित होने वाली पहली महिला सर्जन बन गई हैं। डॉ. नीला भट्टाचार्य शहर के एक नर्सिंग होम में 'स्माइल ट्रेन' की परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 'स्माइल ट्रेन' परियोजना के तहत उत्तर बंगाल, बिहार, असम, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के 5,000 से अधिक गरीब बच्चों के कटे होंठ और तालु के ऑपरेशन निःशुल्क किए हैं। इससे पहले डॉ. नीला भट्टाचार्य प्रधानमंत्री कार्यालय, संयुक्त राष्ट्र और नीति आयोग द्वारा 50 वूमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार से भी सम्मनित की जा चुकी हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in