डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद को आचार्य वैद्यनाथ शास्त्री राष्ट्र भारती सम्मान

डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद को आचार्य वैद्यनाथ शास्त्री राष्ट्र भारती सम्मान
Published on

सिलीगुड़ी : शहर के विशिष्ट कथाकार डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद को आचार्य वैद्यनाथ शास्त्री राष्ट्र भारती सम्मान से सम्मानित किया गया है। साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान 'राष्ट्र भारती' की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। रविवार शाम लिट्ल मॉडेलाइट्स स्कूल (गुरुंग बस्ती) में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजक संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्रनाथ शुक्ल ने अन्य अतिथियों की मौजूदगी में उन्हें शॉल ओढ़ा कर, खादा पहना कर, गुलदस्ता एवं प्रशस्ति-पट भेंट कर सम्मानित किया। इसके लिए उन्होंने भी संस्थान 'राष्ट्र भारती', आयोजक व अन्य सभी का आभार जताया।

इस उपलक्ष्य में कथाकार डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के उपन्यास 'कोरोना काल : जीवन समर' पर विशेष आलोचना सत्र भी आयोजित हुआ। साहित्यकार डॉ. भीखी प्रसाद वीरेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार द्विवेदी, सिलीगुड़ी महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार साव, ननी भट्टाचार्य स्मारक महाविद्यालय (जयगांव) के शिक्षक प्रभारी डॉ. विनय कुमार पटेल, बानरहाट कार्तिक उरांव हिंदी गवर्नमेंट कॉलेज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रहीम मियां एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाईस्कूल की हिंदी शिक्षिका डॉ. वंदना गुप्ता ने उपन्यास 'कोरोना काल : जीवन समर' पर के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन कल्पना सिंह ने किया।

'राष्ट्र भारती' के महासचिव अधिवक्ता अत्रिदेव शर्मा के सहयोग से आयोजित इस समारोह में प्राध्यापक सरोज शर्मा, साहित्यकार बसंत कर्वा, डॉ. इंद्रजीत कौर, सत्येन बनर्जी, सुधीर श्रीवास्तव, शायर नेमतुल्लाह नूरी, इरफान-ए-आजम, कवयित्री किरण अग्रवाल, रूबी प्रसाद, बबीता प्रसाद, बबीता झा, गुंजन गुप्ता, प्रियंका जायसवाल व अन्य कई सम्मिलित हुए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in