याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर
Published on

सिलीगुड़ी : भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक व समाज-सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर मंगलवार 14 अप्रैल को देश-दुनिया के साथ-साथ यहां भी नमन किया गया। सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सिलीगुड़ी अंबेडकर सोसाइटी के लोगों संग सिलीगुड़ी के मेयर व वर्तमान चुनाव में यहीं से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सोसायटी के अमर बांसफोड़, श्याम राउत, जगदीश राउत, आनंद बांसफोड़, रंजीत बांसफोड़ व अन्य कई शामिल रहे।

वहीं, दूसरी ओर, सिलीगुड़ी थैलेसीमिया ओ प्रोतिबोंधी (दिव्यांग) सेवा संस्था की ओर से भी इसके उत्तर बंगाल के संयोजक बिमल कृष्ण बणिक के संयोजन में अंबेडकर जयंती मनाई गई। संस्था के सदस्यों संग सिलीगुड़ी के निवर्तमान विधायक एवं वर्तमान विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी से ही भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमल अर्पित किए। वहीं, इस उपलक्ष्य में संस्था की ओर से छात्र, छात्राओं, बच्चों, व जरूरतमंदों के बीच फल भी वितरित किए गए।

इसी दिन, सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार शरदिंदु चक्रवर्ती संग सिलीगुड़ी जंक्शन जा कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अन्य कई संगठनों व संस्थाओं की ओर से भी विविध रूप में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in